गायत्री मंत्र को सफलता दिलाने वाला मंत्र माना गया है। इस मंत्र का जाप करने से आपकी साडी परेशानी खत्म हो जाएगी। ये मंत्र एकाग्रता बढ़ाने वाला होता है। कहते हैं कि सच्चे और निर्मल मन से किया गया गायत्री मंत्र का जाप करने शारीरिक ही नहीं मानसिक कष्ट भी दूर हो जाते हैं। बस इस मंत्र का सही विधि, समय और नियम से करना जरूरी होता है। तो आइए आज इसके नियम और विधि को जानें ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके।

जानिए गायत्री मंत्र और जाप का समय: सूर्योदय से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप प्रारंभ करें और तब तक करें जब तक सूर्योदय हो न जाएं। ये सबसे उत्तम समय होता है। दोपहर में भी गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस वक्त जाप 12 से 1 के बीच में ही करना चाहिए। शाम को गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त से पहले शुरू करें और तब तक करें जब तक सूर्यास्थ न हो जाए।

गायत्री मंत्र का जाप हमेशा माला के साथ करना चाहिए। इसके लिए रुद्राक्ष की माला ही प्रयोग करनी चाहिए। मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करना विशेष लाभकारी माना गया है।

Related News