मेष - आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है।

वृषभ:
आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं, कुछ दिन बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी हैं उससे वंचित रह जाएंगे। आर्थिक स्थिति कड़ी मेहनत करने पर बेहतर होती जाएगी और आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
कार्यक्षेत्र के वातावरण में आपके अनुसार सुधार आएगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा। स्वास्थ्य बेहतर नजर आएगा फिर भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।


कर्क -

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है।

सिंह -

आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है।

कन्या:
भाई-बंधुओं से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश बन सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मेहनत के बाद ही लाभदायक बनेगी लेकिन प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला:
व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है, लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और बेहतर लाभ भी हो सकता है।


वृश्चिक:
आज का दिन मिला जुला रहेगा। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नुकसान हो सकता है।काम ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी को सलाह न दें। आपको घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :
आज कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से झगड़ा होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें।

मकर:
स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।

कुंभ:
आज का दिन प्रत्येक कार्यों में विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिए समय का सदुपयोग करना पड़ेगा। राजकीय पक्ष से नए सौदों को अवसर प्राप्त होगा। पिता के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में घर की समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन:
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, वह टलते टलते दोपहर बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी मानसिक भ्रम या भय के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और काम में अरुचि रहेगी।

Related News