सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का उल्लेख है कि किस तरह व्यक्ति के शरीर की शारीरिक बनावट और तिल आदि से उसके बारे में जाना जा सकता है। इसके अलावा उसके जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको शरीर के अंगों के उन तिलों के बारे में बतान जा रहे हैं जो धनवान बनने का इशारा करते हैं।

ललाट के मध्य भाग में तिल

जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। ऐसे लोग जीवन और व्यवसाय दोनों में काफी तरक्की करते हैं।

हथेली पर तिल

हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। अगर किसी के इस जगह तिल हो तो वह व्यक्ति जीवन में हमेशा सफल होता है।

छाती पर दाईं तरफ तिल

व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति कोकभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा है और ये दिखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं।

माथे पर तिल

जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं।

Related News