आपने देखा ही होगा कि जब भी किसी पूजा या मांगलिक कार्य की शुरुआत की जाती है तो सबसे पहले स्वास्तिक बनाया जाता है जिसे धार्मिक रूप से बहुत ही शुभ माना जाता हैं। लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि आखिर पूजा में स्वास्तिक क्यों बनाया जाता है। तो आज हम आपको स्वास्तिक का ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताते है। जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए हम स्वास्तिक बनाते है।

कहते है उत्तर-पूर्व में उत्तर दिशा की दीवार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाने से घर में सुख और शान्ति बनी रहती है। जीवन की सारी बाधाए दूर होती है, और पुरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है।

घर के बाहर रंगोली के साथ कुमकुम, सिंदूर या रंगोली से बनाया गया स्वास्तिक मंगलकारी होता है। इसे बनाने से देवी और देवता घर में प्रवेश करते है। इसलिए हम दिवाली में घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाते है।

Related News