इंटरनेट डेस्क। वैसे तो अब तक कई बायोपिक आ चुकी है लेकिन इस बार ‘संजू’ को लेकर माहौल कुछ अलग ही नजर आ रहा है। चारों तरफ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई सवाल पैदा हो रहे हैं। आखिरकार ऐसा क्या खास है संजय दत्त की बायोपिक में। यह फिल्म दर्शकों के मन में अभी से ही कई सवाल खड़े कर रही है। जैसे कि क्या इसमें संजय दत्त के जीवन की हर घटना के बारे में पता चलेगा। संजय दत्त की जिंदगी की कई पर्ते खुलेगी। इस तरह के कई रोचक सवाल के जवाब जानने के लिए फैन्स काफी उत्साहित है। तो आपको बताते है क्यों खास है राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू।फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर संजय दत्त की लाइफ में ऐसा क्या था जो बायोपिक बनाई गई। संजय की दत्त के जीवन के बारे में तो वैसे भी सभी को पता है। उनकी मां का निधन, उनके अफेय़र और उनके जेल जाने वाली खबरें। ये सब तो वैसे भी सभी जानते हैं। फिर उनकी बायोपिक में क्यो अलग होगा जो देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त के जीवन के पन्नों को घुमा-फिराकर दिखाया जाएगा। साथ ही संजय दत्त के लव अफेयर को देखना इंटरेस्टिंग होगा। कहा जाता है कि संजय दत्त की पूरी लाइफ में 308 गर्लफेंड रह चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त लड़कियों का दिल जीतने के लिए उन्हें अपनी मां से मिलवाने के लिए किसी कब्र पर ले जाते थे।इसके अलावा रणबीर कपूर का नया लुक फिल्म में देखने को मिलेगा। कपूर खानदान से रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वैसे तो रणबीर फिल्मी विरासत से जुड़े है लेकिन उनमें अपने पूर्वजों के कोई गुण नजर नहीं आते। इस फिल्म में संजय दत्त जैसे सीनियर कलाकार का किरदार निभाना उनके लिए एक अलग अनुभव होगा। मुन्नाभाई एमबीबीएस, पीके और थ्री इडियट्स जैसी फिल्में देने वाले राजकुमार हिरानी का निर्देशन है। उनकी कला का जोड़ इस फिल्म में देखना मनोरंजक होगा। राजकुमरा हिरानी की फिल्मो में एक अलग एंगल होता है। वो किसी न किसी विषय को उजागर करने वाले तथ्य पेश करते है। समाज में जो घटित हो रहा है उसी वास्तविकता को पर्द पर दिखाते है। इसलिए ये फिल्म देखने लायक होगी।

Related News