अभिनेता अर्जुन कपूर शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड स्टार को हाल ही में संदीप और पिंकी फरार और सरदार का ग्रैंडसन जैसी फिल्मों में देखा गया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर की फिल्मों में एंट्री आसान नहीं थी? अर्जुन का वजन काफी ज्यादा था और उन्हें अपनी पहली भूमिका निभाने से पहले लगभग 50 किलो वजन कम करना पड़ा था। अनुपम खेर शो के एक एपिसोड में अर्जुन ने अपने सफर के बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया था "मैं 140 किलोग्राम का था। जब सलमान भाई ने मुझे प्रोत्साहित किया कि मैं एक अभिनेता बन सकता हूं, तो उन्होंने मुझसे कहा 'मैं तुम्हारे अंदर से एक इंसान निकलुगा।"

उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता के अलग होने का मुझ पर काफी असर पड़ा। वह 10 साल के थे जब उनके पिता बोनी कपूर अपनी मां मोना शौरी से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि स्कूल में इसके बारे में मुझे सब चिड़ाएंगेइसलिए मैंने वहां जाना बंद कर दिया। मैं घर पर बैठकर खाना खाता था, जबकि मेरी मां मुझे दूसरों की तरह लाइफ देने के लिए संघर्ष कर रही थी।

हालाँकि, जब उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया, तो उनकी माँ ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा "फिर चार साल तक मैं वजन कम करने के लिए घर पर था।"

उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया, इस बारे में उन्होंने कहा, "मैंने सलमान के साथ रहना शुरू किया। हर कोई व्यस्त है लेकिन अगर आप खुद से प्यार करते हैं, तो आपको अपने लिए समय निकालना होगा, आपको धैर्य रखना होगा। यह एक जीवन शैली है। तीन महीने तक कसरत कर के कोई ये नहीं कह सकता कि मैंने अपना वजन कम कर लिया है आपको लगातार कोशिश करनी होगी। मैं टीवी में ऋतिक रोशन को नाचते हुए देखता था और उनके सिक्स पैक एब्स देखता था और सोचता था मैं यहाँ अपनी तोंद के साथ बैठा हूँ।"

अर्जुन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस और जॉन अब्राहम के साथ एक विलेन 2 शामिल हैं।

Related News