प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद अब ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में धमाल मचाने वाली उनकी छोटी बहन परीणीति चोपड़ा को लेकर अब जो खबर आ रही हैं वो उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा चौकाने वाली हो सकती है। खबर ऐसी है कि परीणिति अपने बॉयफ्रेंड से जल्द शादी कर सकती हैं। इस बात को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है।

परीणिति चोपड़ा को लेकर खबरें शुरु हो गईं हैं। चरित देसाई की बात करें तो उनकी मुलाकात परिणीति चोपड़ा से अग्निपथ के सेट पर हुई थी जब प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

इस फिल्म में वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि दोनो ने इस रिश्ते को सबके सामने कुबूल नहीं किया है लेकिन प्रियंका की शादी के दौरान दोनो को साथ में मस्ती करते हुए देखा गया।

Related News