बॉलीवुड एक्टर्स कई कारणों से चर्चा में रहते है। वे अपनी फिल्मों अपने लुक्स और अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा का विषय रहते है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपने से आधी उम्र की लड़कियों से प्यार हो गया। कई काफी समय तक इनके साथ रिलेशन में रहें और काफी ने शादी रचा ली।

कबीर बेदी
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के चर्चित सितारे कबीर बेदी ने 4 शादिया की है। 70 साल के कबीर बेदी ने 45 साल की परवीन दोसांझ से शादी की है।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन ने भी तीन शादिया की है। साल 2018 में उन्होंने 29 साल की अंकिता कोंवर से शादी की थी। इस समय वे अंकिता से शादी करने के कारण काफी ट्रोल भी हुए थे।

अनुराग कश्यप

भारत के एक लोकप्रिय डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सबसे पहले कल्कि कोचलिन से शादी की थी। बता दे की तलाक के बाद अनुराग खुद से 22 सालों छोटी शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में रह रहे थे। तब अनुराग 47 साल के थे और शुभ्रा सिर्फ 25 साल की थी।

अरबाज़ खान

मलाइका और अरबाज एक दूसरे से अब अलग हो चुके हैं। वे अब जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशन में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जहा अरबाज़ 53 साल के है तो वही जॉर्जिया 29 साल की है।

संजय दत्त

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर संजय दत्त जिन्होंने 3 शादियाँ की है उनकी आखिरी शादी एक्ट्रेस मान्यता से हुई है जो की उनसे 20 साल छोटी है।

Related News