इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजतक आप देसी मानते आ रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इन अभिनेत्रियों के पास भारत की नागरिकता नहीं है। जी हां, साहब पैसे के दम पर सब कुछ संभव है। खैर जो भी हो, चलिए हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

1- आलिया भट्ट


महेश भट्टी की बेटी आलिया भट्ट को आखिर कौन नहीं जानता। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। चूंकि आलिया की मां ब्रिटेन की नागरिक हैं, इसलिए आलिया को भी ब्रिटेन की नागरिकता हासिल है।

2- दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण भले ही इंडिया में पली-बढ़ी है, बावजूद इसके उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था, दीपिका के पास डेनमार्क का पासपोर्ट है। मतलब साफ है, दीपिका पादुकोण डेनमार्क की नागरिक हैं, ना कि भारत की।

3- कैटरीना कैफ


यह बात सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ वर्षों से बॉलीवुड से जुड़ी हैं, लेकिन अभी तक इस अभिनेत्री के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। हांलाकि बॉलीवुड दीवा कटरीना कैफ हांग-कांग में पैदा हुई थीं।

4- जैकलिन फर्नाडींज


जैकलिन फर्नाडींज श्रीलंका से हैं। आज तक इस अभिनेत्री को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। दरअसल जैकलिन हाफ मलेशियन और हाफ बहराइन हैं। चूंकि उनके पास श्रीलंका का पासपोर्ट है, इसलिए जैकलिन श्रीलंका की नागरिक हैं।

5- नरगिस फाखरी


बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज भी अमेरिकी नागरिक हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले नरगिस ने अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो असफल रही थीं।

Related News