बॉलीवुड के एक्शन डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मो को लेकर काफी चर्चित रहते है। रोहित आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे है। रोहित को डायरेक्टर बनने की चाह अभी से नहीं बल्कि बचपन से ही रही है। रोहित ने फिल्म 'फूल और कांटे' को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था जब वे महज 17 साल की उम्र के ही थे। रोहित ने फ़िल्मी जगत में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल 2 , चेन्नई एक्सप्रेस , सिंघम,बोल बच्चन ,सिंघम 2 और सिम्बा सहित कई बड़ी फिल्मे की है।


रोहित शेट्टी ने साल 2005 में माया नाम लड़की से शादी कर ली थी। आपको बता दे कि माया बैंक में जॉब करती है। वे बॉलीवुड की हर लाइम लाइट से दूर रहती है। उनकी पत्नी माया उन्हें कदम पर रोहित का साथ देती है। वे उन्हें अपने हर छोटे बड़े फैसले में सलाह देती है। वहीं रोहित शेट्टी और माया का एक बेटा भी है। जिसका नाम ईशान रोहित शेट्टी है।


आपको बता दे कि रोहित शेट्टी ने अपने करियर में यहां तक पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। कहा जाता है कि रोहित को अपना घर चलाने के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने इन लाइन को चुन लिया। रोहित ने साल 2003 में फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में विचार किया था। आज हर कोई रोहित शेट्टी को जनता है।

Related News