बॉलीवुड स्टार्स के लिए अफेयर, शादी और फिर तलाक कोई नई बात नहीं है। इनके बीच सुलह कम और तलाक की संभावना बहुत ज्यादा रहती है। वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है, ऐसे में हम आपको उन 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड संग घूमते नजर आ रहे हैं।

1-अरबाज खान


सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी संग जमकर डेटिंग कर रहे हैं। उधर मलाइका का नाम भी अर्जुन कपूर संग सुर्खियों में हैं। शादी के 16 साल बाद मलाइका को तलाक देने के बाद इन दिनों अरबाज जॉर्जिया के साथ रिलेशन में हैंं।

2- अर्जुन रामपाल


बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में अपने से दो साल बड़ी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। कुछ सालों बाद इन्होंने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा कर दी। आजकल अर्जुन रामपाल अफ्रीकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन दोनों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

3- फरहान अख्तर


एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग खूब सुर्खियों में हैं। बीते कुछ महीनों से फरहान और शिबानी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। बता दें कि फरहान ने साल 2000 में अधुरा भबानी से शादी की थी। लेकिन पिछले 2 सालों से फरहान और अधुरा भबानी अलग रह रहे हैं।

4- अनुराग कश्यप

मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने साल 2011 में कल्की कोचलिन से शादी की थी। शादी के ठीक 4 साल बाद ही इनके बीच तलाक की नौबत आ गई। आजकल अनुराग कश्यप अपनी गर्लफ्रेंड शुभाना शेट्टी संग सुर्खियों में बने हुए हैं।

Related News