तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड में से एक है। करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ तैमूर भी हमेशा चर्चा में रहते है। उन्हें कई बार अपनी नैनी के साथ देखा गया है। हमेशा तैमूर को घुमाने वालीं नैनी का नाम सावित्री है। आज हम आपको इस बारे में बताएंगे कि उन्हें सैलरी के तौर पर कितनी राशि मिलती है।

सावित्री की सैलरी किसी भी एमबीए और आईटी प्रोफेशनल्स कर चुके आदमी के जितनी है। रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की नैनी की महीने की सैलरी 1.5 लाख रु. है। अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए महीना तक चली जाती है।

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था और वे अब 4 साल के हो चुके हैं। इतना ही नहीं खान परिवार ने तैमूर की नैनी को एक कार भी दी हुई है, जिससे वो घर के और तैमूर से जुड़े सारे कामों को करती हैं।

मालूम हो कि जूहू की एक एजेंसी ने इस नैनी को सैफ-करीना को प्रोवाइड कराया है, इस एजेंसी ने ही सोहा और तुषार के बच्चों के लिए भी नैनी प्रोवाइड कराई है।

Related News