पोर्न स्टार रह चुकी सनी लियोनी एक ऐसा नाम हैं जो खूब सुर्खियों में रहती है। बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। मदर्स डे पर जानते हैं सनी के मां बनने की कहानी।
जून 2017 में सनी लियोनी ने मुंबई के लातूर गांव से 2 साल की बेटी निशा को गोद लिया था। बेटी को गोद लेने के बाद सनी लियोनी खूब विवादों में रहीं। दरअसल उन्होंने गोद ली हुई बच्ची की तस्वीर सार्वजनिक कर दी थी। सनी पर जेजे एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा था। साथ ही राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी उनसे जवाब मांगा था। बता दें प्री अडॉप्शन का मामला जब तक कोर्ट में हो तब तक कोई भी गोद लिए बच्चे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं कर सकता।

निशा के बाद मार्च 2018 में सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। सनी और डेनियल के इस कदम ने सभी को चौंका दिया था।
सनी लियोनी ने लिखा, 'भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं। हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।'

सनी ने आगे लिखा, 'हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था लेकिन कई सालों से वो हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं।

Related News