एक बार फिर से सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान सुर्खियों में है। तैमूर की फैन फॉलोइंग सैफ और करीना से ज्यादा है। तैमूर की क्यूटनेस लोगों को कापी पसंद है जिसकी वजह से तैमूर की एक फोटो लाखों लाइक्स आ जाते हैं। हमेशा से तैमूर अपने स्माइल और क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते है लेकिन अब फोटो के साथ अब मार्केट में तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय भी मिलने लगा है।

सोशल मीडिया पर एक सॉफ्ट टॉय की तस्वीर वायरल हो रही है जो बिल्कुल तैमूर की तरह है। अभी तक इस सॉफ्ट की कीमत किसी को पता नहीं है। मगर यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में सैफ ने बताया कि- तैमूर की एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है। उसकी कीमत 1500 रुपए प्रति फोटो है।

Related News