आजकल क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है। इसका रंग भी तैमूर अली खान पर चढ़ गया है। तैमूर अली खान रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद टीम इंडिया की ड्रेस पहने दिखाई दिए।

नन्हे तैमूर की इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे तैमूर टीम इंडिया को सलाम कर रहे हैं। सैफ अली खान पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की जीत का आनंद लिया, वह स्टेडियम में बैठे।

वहीँ तैमूर भी पापा की तरह भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाता दिखा| वहीँ करिश्मा और करीना ने भी सोशल मीडिया के ज़रिये टीम इंडिया को सपोर्ट किया| यानी पूरे के पूरे परिवार ने ही भारत की जीत का जश्न मनाया| वहीँ पूरा देश भी ख़ुशी के माहौल में झूम उठा| आपको बता दें कि करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ में नज़र आने वाली है|

Related News