इंटरनेट डेस्क| हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की दुनिया जितनी अलग दिखती है उतनी ही अलग होती है। हम सब लोगों को छुट्टियों में बाहर जाना बहुत पसंद होता है। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी अपने काम से कुछ समय बिताने के बाद अपने परिवार वालों के साथ बाहर समय बिताने के लिए बाहर जाते है।

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज है तो छुट्टियों में घूमने जाने की जगह भी अलग होती है। बहुत सारे सेलिब्रिटीज अपने परिवारों वालों के साथ समय बिताने के लिए भारत के बाहर जाते है। आज हम आपको बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे है जो भारत के बाहर छुट्टियां मनाने जाते है।

1.अनुष्का शर्मा- हिमालय, इटली

अनुष्का शर्मा को दुनिया भर की यात्रा करना और विभिन्न स्थानों पर जाना बहुत पसंद है। लेकिन छुट्टियां बिताने के लिए उनकी पसंदीदा जगह हिमालय और इटली हैं। उन्हें इटली जाना बहुत पसंद है।

2. रणबीर कपूर- न्यूयॉर्क, इटली

बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय', रणबीर कपूर छुट्टियों के लिए न्यू यॉर्क जाना पसंद हैं। रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में पढ़े हुए है और अब दोस्तों के साथ वहां छुट्टियां मनाने जाते है। न्यूयॉर्क एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, ब्रॉडवे थिएटर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी और टाइम स्क्वायर के लिए प्रसिद्ध है। रणबीर भी इटली में वेनिस और पुग्लिया जाना पसंद करते है।

3. करीना कपूर- स्विट्जरलैंड

बेबो को स्विट्जऱलैंड के सुंदर बर्फ वाली जगहें बेहद पसंद है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अपने हनीमून के लिए सैफ अली खान के साथ यहां आई थी।

4. अक्षय कुमार- कनाडा

अक्षय कुमार की छुट्टियों के लिए पसंदीदा जगह कनाडा है। वह टोरंटो और वैंकूवर में आराम करने और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता है। कनाडा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

5. दीपिका पादुकोण- फ्रांसीसी रिवेरा

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को समुद्र तटों से प्यार है। वह अक्सर फ्रांसीसी रिवेरा के समुद्र तटों के दोस्तों के साथ छुट्टी पर जाती है। फ्रांस के दक्षिणपूर्व में तटीय क्षेत्र, फ्रेंच रिवेरा, हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Related News