सुशांत की मौत के बाद इंटरनेट पर छाया उनका हमशक्ल, जमकर वायरल हो रही है वीडियो

अभिनेता सुशांत की आत्महत्या से हर कोई परेशान है। सभी लोग जानना चाहते हैं कि ऐसे प्रतिभाशाली एक्टर ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया होगा ? अब जाकर बात सामने आई है कि सुशांत किस वजह से परेशान थे अब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस ने सुशांत का इलाज कर रहें डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है।


ब्रेकिंगबूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की साइकियाट्रिस्ट ने एक्टर के रिलेशन से जुड़े कई खुलासे किये हैं। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि, सुशांत ने उनसे से छह महीने पहले इलाज के लिए संपर्क किया था। सुशांत ने उन्हें बताया कि, ‘पिछले एक साल से वें डिप्रेशन की समस्या का सामना कर रहे थे। सुशांत का एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता से ब्रेकअप होने के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला था। अंकिता से ब्रेकअप के बाद सुशांत के जीवन में कृति सैनन की एंट्री हुई थी। पर यह रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस 4 राशियों पर डालेगा विशेष प्रभाव


डॉक्टर ने आगे बताया कि, कृति के बाद सुशांत के जीवन में एक जाने -माने एक्टर की बेटी आई। दोनों ने साथ में फिल्म की और नज़दीकियां बढ़ी थी। पर एक्ट्रेस की मां को सुशांत पसंद नहीं थे और उन्होंने अपनी बेटी को सुशांत से दूर रहने को कहा। इसी बीच सुशांत की पीआर मैनेजर दिशा सालियान ने भी पर्सनल रंजिश की वजह से उनसे दूरी बना ली थी। सुशांत को नींद नहीं आती थी और अजीब आवाजें सुनाई देती थी। सुशांत उनके पास तीन बार इलाज के लिए पहुंचे थे।

वहीं डॉक्टर ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी कई बात बताई हैं। रिया और सुशांत की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। उस दौरान रिया अपनी एक दोस्त के साथ वर्सोवा में रहती थी। बाद में रिया और सुशांत साथ रहने लगे थे। रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत रिया के व्यवहार से नाखुश थे। जब सुशांत रिया से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थें, तब रिया उनसे झगड़ा करती थी।

सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो सकती है खराब


डॉक्टर ने अंकिता को लेकर बताया कि, अंकिता के बाद सुशांत की लाइफ में कई लड़कियां आईं। पर एक भी लड़की उन्हें अंकिता जैसा प्यार नहीं दे पाईं। उन्हें अंकिता के साथ ब्रेकअप के फैसले पर अफ़सोस था। सुशांत हमेशा अंकिता की कमी महसूस करते थे और उन्हें याद किया करते थे।

Related News