एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब लगभग एक साल पूरा होने को हैं लेकिन अब तक भी कोई इन्साफ का सुराग दिखाई नहीं पड़ता हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह की बड़ी बहन का गुस्सा कुछ यूज़र्स पर इस कदर फूटा जिसे देखकर ये समझ आया की प्रियंका और उनका परिवार किस मुश्किल दौर से गुज़र रहा हैं। प्रियंका का गुस्सा फूटा जो उनकी उनपर फूटा परिवार की प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं, सुशांत की मौत को लेकर अमानवीयता दिखा रहे हैं।

प्रियंका सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सख्त अंजाम भुगतने तक की धमकी दे दी है। प्रियंका ने साफ कहा है कि उनके परिवार के सब्र का इम्तिहान ना लिया जाए...वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

प्रियंका ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है 'सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में एक अपूर्णीय क्षति हुई, जिसने सामूहिक चेतना को हिला दिया और बड़े पैमाने पर दु: ख पहुँचाया; यह हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य के शोक का दर्द है, जो अभी भी गहरा है'

इसके आगे प्रियंका अगला ट्वीट कर लिखती हैं 'और तथ्य यह है कि कुछ लोग हमारी वास्तविक हानि और दुःख का उपयोग अपने अजीबोगरीब उपद्रव को शांत करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे लोगों को क्रिमिनल कहा जाना चाहिए।मैं यह साबित करने के लिए दूर तक जाऊंगी।'

प्रियंका का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ है। उन्होने लिखा है ' इस तरह के प्रयास न केवल हमारी निजता पर आक्रमण हैं, बल्कि हमारे प्रिय सुशांत ल्कि हमारे प्यारे सुशांत का नाम खराब करने और गलत तरह से पेश करना है। बल्कि ऐसे घृणित कार्य मानवता पर भी चोट करते हैं।

हांलाकि प्रियंका ने अपने ट्वीट में ये ज़िक्र नहीं किया है, कि उनका ये गुस्सा किस्से पर फूटा है। लेकिन माना जा रहा है कि, प्रियंका ने अपनी ये कड़ी प्रतिक्रिया, सुशांत सिंह राजपूत की कहानी पर बन रही फिल्म 'न्याय द जस्टिस' को लेकर ज़ाहिर की है।

Related News