सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सुशांत के हाउसकीपर रहे नीरज सिंह से पूछताछ की थी। इस दौरान नीरज ने कई खुलासे किए थे। उसने पुलिस को बताया था कि सुशांत का पुराना मकान डरावना था। उसमें रात को अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं। इतना ही नहीं नीरज ने दावा किया था कि वे पार्टियों में सिगरेट के साथ मारिजुआना भी पीते थे।



नीरज के मुताबिक, सुशांत के पुराने मकान में कुछ दिक्कत थी। उसने बताया, एक दिन हम कैप्री हाइट्स पाली बाजार वाले फ्लैट में वह सो रहा था। सभी को संपर्क करने के लिए वॉकी टॉकी सेट्स मिले थे। तभी उसे वॉकी पर आवाज सुनाई दी, नीरज लाइट्स बंद कर दो। उसने बताया कि इसके बाद वह सुशांत के बेडरूम में गया तो वहां देखा कि वे सो रहे थे और वहां की लाइट्स बंद थीं। इसके बाद दोबारा उसने ऐसी ही आवाज सुनी।


नीरज ने बताया, वह उस रात सो नहीं सका। उसने बताया कि वहां सभी को लिफ्ट ऊपर नीचे जाने की आवाज सुन सकते थे। कभी कभी हमें ड्रम बीट्स की आवाजें भी सुनाई देती थीं।

Related News