इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इन दिनों सोनम अपने पति के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम को खूब इंज्वॉय कर रही हैं।

जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी बीच सोनम के एक इंटरव्यू चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

दरअसल सोनम ने शादी के बाद अपने सरनेम के साथ पति आनंद आहूजा का सरनेम लगाया था। सोनम अपने बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहती हैं।

एक न्यूज वेबसाइट से सोनम कपूर ने कहा कि वह अपने बच्चे के नाम में 'सोनम आहूजा' जरूर लगाएंगी।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अपना नाम आनंद आहूजा कपूर करना चाहिए या फिर आनंद कपूर आहूजा। इस पर उन्होंने कहा कि कपूर मेरे पापा का नाम है।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती थीं कि आनंद और उनके बच्चों के नाम में उनका नाम हो। उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर आनंद ने अपना नाम आनंद सोनम आहूजा' रखा। हमारे नए नाम हमारे पासपोर्ट पर भी हैं।

आपको बता दे, हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हुई थी। जो हिट हुई है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Related News