इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड की फिल्मों में हम देखते है कि स्टार्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते है। हमें लगता है कि ये लोग फिल्मों में केवल कम्प्यूटर के माध्यम से ही ऐसा करते है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ये स्टंट खुद करते है।

जी हां, बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी स्टार्स है जो मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट है और फिल्मों में शूटिंग के दौरान अपने स्टंट खुद करते है। जिन्होंने मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल की है।

विद्युत जामवाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल 4 साल की उम्र से मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं। 10 दिसंबर, 1980 को केरल के एक आर्मी ऑफिसर के घर जन्मे विद्युत ने महज 3 साल की उम्र में पलक्कड़ के आश्रम में रहते हुए 'कलरीपायट्टू' (केरल की मार्शल आर्ट स्टाइल) की ट्रेनिंग शुरू की थी। इस ट्रेनिंग सेंटर को उनकी मां ही चलाया करती थीं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हम काम में आगे रहते है। अनुभवी एक्शन हीरो ने थाईलैंड से मार्शल आर्ट की मुथाई फॉर्म में टे्रनिंग ली हुई है। वह पूरे देश में कई मार्शल आर्ट अकादमियों को भी चलाते है और हाल ही में मुंबई में महिलाओं का एकमात्र आत्मरक्षा केंद्र खोला है।

ऐश्वर्या राय

एश ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रोबोट' के लिए कराटे सीखे थे। फिल्म में वो रजनीकांत के साथ नजर आई थी। उन्होंने 'कराटे' रमेश ने सीखे थे जो भारत में जापान शिटो-रयू कराटे स्कूल चलाते हैं।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ 14 साल की उम्र के बाद से मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहा है! जिम्नास्टिक, तायक्वोंडो और वुशु में ट्रेनिंग ली है। वह आमतौर पर अपनी फिल्मों में अपने अधिकांश स्टंटों को खुद करते है।

दीपिका पादुकोण

जब उन्होंने 'चांदनी चौक टू चाइना' साइन की थी, तो दीपिका ने जिउ-जित्सू की टे्रनिंग ली थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्हें उनके को-स्टार अक्षय कुमार ने खुद ट्रेनिंग दी थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द्रोणा' के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी।

Related News