बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल है। अब अर्जुन ने भी अपने रिश्ते की बात का सार्वजनिक रूप से मान लिया है। लेकिन बॉलीवुड में मलाइका और अर्जुन में उम्र के अंतर को लेकर अक्सर दोनों को ट्रोल किया जाता रहा है। हाल में उम्र को लेकर अर्जुन ने खुल कर बात की।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान अर्जुन से उम्र में अंतर को लेकर की जा रही ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तो अर्जुन ने बताया ये उनके लिए मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बोलना भी नहीं चाहूंगा और न ही इसे महत्व दूंगा। अर्जुन को इस तरह ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इस दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या वे शादी में यकीन करते हैं, इस पर अर्जुन ने जवाब दिया कि मैं शादी में विश्वास करता हूं। मुझे आस-पास बहुत खुश शादीशुदा कपल दिखाई देते हैं। मेरा मानना है कि यह एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन जिंदगी में बहुत बार चीजें डिसकवर करने है, रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव एंजॉय करने हैं, और फिर देखें कि ये आपको कहा ले जाती है।

Related News