प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर अपनी मां स्मिता पाटिल का नाम लिखवाया है। प्रतिक की मां महज़ 31 साल की उम्र में स्मिता यह दुनिया छोड़कर चली गयी थीं और अब प्रतिक ने सीने पर उनके नाम का 'टैटू' करवाकर उन्हें याद किया है।

दरअसल प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है। तस्वीर में प्रतीक अपने डॉगी के साथ नज़र आ रहे हैं और सीने पर स्मिता लिखा दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रतीक ने लिखा- अपने दिल पर अपनी मां का नाम लिखवा लिया है। इसके साथ प्रतीक ने स्मिता #4ever लिखा है। साथ ही 1955- इनफिनिटी लिखा है। बता दें, 1955 स्मिता पाटिल का जन्म का साल है।

प्रतीक इंस्टाग्राम पर अक्सर स्मिता पाटिल की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। प्रतीक बब्बर राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ शादी की थी। लेकिन अफसोस बेटे को जन्म देने के 2 हफ्ते बाद ही 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया।

Related News