बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्‍लील फिल्‍में बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार उन्‍हें गिरफ्तार किया है। अगर राज कुंद्रा पर आरोप सिद्ध हो जाता है तो उन्‍हें लंबी जेल हो सकती है।

बिजनेसमैन राज कुंद्रा दुनिया की जानी-मानी हस्‍ती हैं उन्‍होंने अपने खुद के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं शिल्‍पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं और निश्चित ही उनकी कमाई अरबों की कमाई करते हैं। दुनिया के कई शहरों में उनकी छवि एक सफल बिजनेसमैन की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 सालों में उनकी नेट वर्थ 80% बढ़ी है। राजकुंद्रा के पास लगभग 10 बड़े और विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में हिस्सेदारी है और वे प्रति माह 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति $400 मिलियन यानी 2700 करोड़ से अधिक है। आज वह अपने नेट वर्थ से बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं को टक्कर दे सकते हैं।

Related News