एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज जितना रुतबा एक मेल सिंगर का है,ठीक उतना ही रुतबा एक महिला सिंगर का भी हो गया है। आज एक महिला सिंगर अपने अकेले के दम पर किसी फिल्म के गानों को सुपरहिट कराने का दम रखती है। इस फिल्म इंडस्ट्री में कई जानी-मानी महिला सिंगर है, जिसमें से सोना महापात्रा भी एक बड़ा नाम है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने अपने सिंगिंग कैरियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म फुकरे से की थी, इस फिल्म में उन्होंने अंबरसरिया गाना गाया था जो काफी पॉपुलर हो गया था। दोस्तों आज हम आपको सिंगर सोना महापात्रा के पति से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका नाम राम संपत है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सोना महापात्र के पति राम संपत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और फेमस म्यूजिक डायरेक्टर है, जिन्होंने टीवी रियलिटी शो सत्यमेव जयते के लिए भी कई गाने तैयार किए थे, जो काफी हिट रहे थे। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में राम संपत ने कई गाने गाए और डायरेक्ट किए हैं। बता दे की सोना महापात्रा और राम संपत ने साल 2005 में शादी की थी।

Related News