इंटरनेट डेस्क |संजय दत्त के फैन केवल इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी है। इसलिए तो यह फिल्म इतनी हिट हो रही है। भारत में रिलीज हुई संजू 4 दिनों में 150 करोड़ के पास पहुंचने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर की एक्टिंग की इतनी प्रशंसा हो रही है कि इस फिल्म दीवानगी दुबई में भी देखी जा सकती है। वहां के दर्शकों के बीच भी फिल्म पॉपुलर हो रही है। यहां के लोगों के बीच संजू का क्रेज कम नहीं है। इतना ही नहीं दुबई की सरकार ने लोगों के इस उत्साह को देखते हुए फिल्म को 24 घंटे दिखाने की स्वतंत्रता दे दी है।

यानि कि दुबई के थियेटर्स 24 घंटे खुल रहे हैं और वहां की जनता कभी भी इस फिल्म को देखने जा सकती है। खुद दुबई सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। भारत में शुक्रवार को और दुबई में गुरूवार को फिल्में रिलीज होती है। दुबई में जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई वहां के सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे में वहां की सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को सिनेमाघर 24 घंटे खुले रहने की इजाजत दी। साथ ही सुबह 4.30 और 6 बजे का शो भी रखा गया है। 'संजू' में रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।उनके लुक और संजय दत्त के बोलने-चलने के व्यवहार को उन्होनें बिल्कुल हूबहू पेश किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने भी शानदार अभिनय किया। इस तरह 'संजू' रणबीर कपूर के करियर की साल की सबसे पड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। संजू ने इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों पद्मावत, राजी, वीरे दी वेडिंग और रेस 3 को भी पीछे छोड़ दिया है।

Related News