आप सभी ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के हाथ में एक ब्रेसलेट देखा होगा जो कि वो हमेशा ही पहनते हैं। क्यूंकि ये ब्रेसलेट उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी बताता है और साथ ही ये उनका लकी चार्म भी है। इस ब्रेसलेट को पहनने के कई कारण हैं, सलमान खान के कई प्रशंसको का मानना हैं की यह फिल्मो में सफलता का एक कारण है इसके अलावा फिरोजा पत्थर मजबूत ब्रम्ह गुणों के साथ अपनी सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली रत्न हैं।

सलमान खान के हाथ में पड़े इस ब्रेसलेट की कीमत क्या है। अगर आप इसकी किमत को जानेंगे तो आपके भी होश उड़ जायेंगे। आज हम आपको इनके ब्रेसलेट के बारे में बताने वाले हैं जो कि वे हमेशा अपनी कलाई में पहनते हैं। इस ब्रेसलेट की कीमत करीब 55 हजार है और ये शुद्ध फिरोजा पत्थर से बना हुआ है। फिरोजा पत्थर केवल यूरोप की प्राचीन पहाड़ियों में ही पाया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान के कलाई में जो आप ब्रेसलेट देखते हैं दरअसल ये उनके पिताजी सलीम खान को शुभकामना के तौर पर मिला था।

Related News