इंटरनेट डेस्क|बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 33 साल के हो चुके है। अपनी एक्टिंग के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से किया बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे तो फिल्मों में निभाए उनके हर किरदार ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई मगर अलाउद्दीन खिलजी, बाजीराव से वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों दिमाग में बस गए। वैसे इन दिनों रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ शादी को लेकर चर्चा में है।एक इंटरव्यू के दौरन रणवीर सिंह ने खुद बताया, 'मैंने महज 14 साल की उम्र में लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्मों में आने के बाद भी इनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। रणवीर सिंह हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल, सोनाक्षी सिंहा, अनुष्का शर्मा को डेट कर चुके हैं। अब रणवीर दीपिका पादूकोण को डेट कर रहे हैं।मीडिया में आई खबरों की माने तो रणवीर दीपिका जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। आपको बता दें दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार 2013 में मिले थे तब से लेकर अब तक दोनों साथ में हैं। तो इसका मतलब ये हुआ कि अब आगे चल कर भी दोनों एक साथ है नज़र आएंगे।

Related News