बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 2 महीने पहले हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी की है। ये दोनों हर पार्टी और इवेंट के दौरान साथ साथ नजर आते हैं। हाल ही में वह अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स में लर्निंग लैब वेंचर विंटर गाला प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ वहां पहुंची। इस इवेंट में निक और प्रियंका दोनों ही काफी खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहे थे।

निक जोनस ने प्रियंका की स्पीच देते हुए वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी और यूजर्स ने उनके इस लुक की तारीफ भी की। दरअसल प्रियंका ने इस इवेंट में एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसकी कीमत लाखों में थी।

पूरे इवेंट में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका ने एल साब के 2019 स्प्रिंग आरटीडब्ल्यू कलेक्शन के लिए बेहद महंगी ड्रेस चुनी थी। इस ड्रेस की कीमत 8 लाख रुपए थी। प्रियंका ने अपने इस लुक से सभी को अपना दीवाना बनाया और वे वाकई काफी आकर्षक भी नजर आ रही थी।

प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इज नॉट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली हैं जिसमे वे एक योगा टीचर का रोल प्ले करेंगी। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को तो अमेरिका और कनाडा में 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Related News