इंटरनेट डेस्क |हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई है। पार्टी में कुछ स्टार्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा। जिसमे से प्रियंका चोपड़ा पर सभी की नजारे थी। पार्टी में प्रियंका के साथ कथित बॉयफ्रेंड निक जोन्स भी पहुंचे थे। पार्टी में पहुंचते ही सबका ध्यान प्रियंका की तरफ गया।

इस दौरान प्रियंका रेड कलर की साड़ी में नजर आई। साड़ी में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं नीच जोन्स बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आये। निक जोनास ब्लू रंग के सूट में नजर आए। इससे पहले ये दोनों आकाश अंबानी और श्लोका की मेहंदी की रस्म में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका की पार्टी में चार चाँद लगा दिए। वहीं बता दे अंबानी और श्लोका की सगाई 30 जून को होगी।आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से निक और प्रियंका को लेकर लगातार अफेयर की खबरें आ रही हैं। अमेरिका से लेकर भारत तक दोनों के अफेयर की खबरें आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका निक के साथ भारत आई है और दोनों आउटिंग पर भी गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट की है।

Related News