हाल हुई शादी दीप‍िका ने मशहूर ड‍िजाइनर सब्‍यासाची को चुना था, लेकिन प्र‍ियंका ने सब्‍यासाची की बजाय मशहूर ड‍िजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला को चुना है। इन्हे प्र‍ियंका और निक दोनों के वेड‍िंग आउटफ‍िट तैयार करने की जिम्‍मेदारी दी गई। प्र‍ियंका अपनी शादी में बेहद रॉयल लुक चाहती हैं और इसके लिए अबु जानी और संदीप खोसला उन्‍हें परफेक्‍ट लगे।

कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी के लिए राल्फ लॉरेन की डिजाइनर आउटफिट पहनेंगी। लेकिन अब ऐसा नहीं है प्र‍ियंका ने मशहूर ड‍िजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला को चुना है।

आपको बता दें कि प्र‍ियंका चोपड़ा 11 साल छोटे अमेर‍िकी स‍िंगर निक जोनस से 1-2 द‍िसंबर को शादी कर रही हैं। ये शादी राजस्‍थान के जोधपुर में उम्‍मेद भवन पैलेस में होगी। यह शादी कितनी भव्‍य होगी उसका अंदाजा उम्‍मेद भवन पैलेस की तस्‍वीरें देखकर आप लगा सकते हैं।

Related News