इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का कथित रिलेशनशिप पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों को अक्सर साथ घूमते हुए और डिनर डेट पर और एक दूसरे के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि अभी तक इस दोनों के रिलेशनशिप में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह कहा जा रहा है कि दोनों ही जल्दी सगाई कर सकते है।

और अब इंटरनेट पर वायरल हुई एक तस्वीर से पता चलता है कि अमेरिका का यह सिंगर सच में प्रियंका के परिवार का हिस्सा बन चुका है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के एक फैन पेज ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक प्रियंका की मां मधु चोपडा के साथ नजर आ रहे है। तस्वीर में ये तीनों एक अन्य महिला के साथ नजर आ रहे है जो कि अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

तस्वीर में जहां प्रियंका लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है वहीं निक ने मैरून रंग का सूट पहना हुआ है। इस तस्वीर को इस बात का सबूत माना जा रहा है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने निक के साथ अपनी बेटी के रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है।

इस से पहले प्रियंका और उनके कथित बॉयफ्रेंड निक परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गए थे। उस दौरान जब मधु चोपड़ा से निक के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने यह कहते हुए इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था कि उन्हें अभी तक निक से ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला है।

मधु चोपड़ा ने कहा कि 'हम डिनर के लिए गए थे जहां निक भी उपस्थित था लेकिन यह बहुत बड़ा ग्रुप था। हम 10 से ज्यादा लोग थे जिस वजह से मुझे उसे जानने का ज्यादा समय नहीं मिला। मैं उस से पहली बार मिली हूँ इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दीबाज़ी होगी।'

फिर भी, जिस तरह बॉलीवुड की देसी गर्ल और निक खुलेआम एक साथ समय बिता रहे हैं, फैंस को उम्मीद है कि उनको जल्दी ही इन दोनों के रिश्ते के आधिकारिक होने या फिर सगाई की खुशखबरी जल्दी मिलेगी।

Related News