बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में बटौर रही है। दोनों जल्दी ही शादी करने वाले है और इनके फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका इन दिनों शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त है क्योंकि शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें काफी समय से सुर्खियों में आ रही थी। लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए विदेशी दूल्हा ही क्यों चुना? तो चलिए आज हम आपको बताते है उन्हें विदेशी बॉय निक जोनस से शादी करने का फैसला क्यों किया।

प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के दौरान कहा कि मैं ऐसे शख्स से शादी करना चाहती थी जो मेरे प्रोफेशनल लाइफ की भी इज्जत दे। वह ये सोच रखता हो कि अगर उसका काम जरूरी है तो आपका भी है। इसके साथ ही उसके लिए दूसरे का नजरिया भी महत्वपूर्ण रखता हो। ये इज्जत है, और ये सब मिलना बहुत ही अद्भुत और मुश्किल होता है। उन्होंने आगे कहा था कि मेरा मानना है कि इससे कम में किसी को संतुष्ट नहीं होना चाहिए। आपके रिश्ते में भरोसा होना चाहिए। मुझे अपने पार्टनर में ये सब चीजें मिली, इसलिए मैं निक से शादी कर रही हूं।

न्यूयॉर्क में प्रियंका के प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। ब्राइडल शॉवर के दौरान प्रियंका बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रही थी और इस दौरान उनके चेहरे पर बहुत ही प्यारी मुस्कुरा दिखाई दे रही थी।

Related News