न्यूयॉर्क में मेट गाला इवेंट ऑगनाइज किया गया, जहां हॉलीवुड व बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कारपेट पर स्टनिंग लुक्स में दिखीं। मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion रखी गई थी। इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ नज़र आई। इस बार चर्चा का विषय है उनका अनोखा लुक। उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे है।

इवेंट के दौरान प्रियंका और निक ने Dior द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहना। प्रियंका सिल्वर-पेस्टल गाउन और ड्रामैटिक लुक में नजर आईं। उनका मेकअप और हेयरडो सब कुछ बहुत लाउड था, जो दिखने में काफी अजीब लग रहा था। वहीं निक जोनस व्हाइट सूट में नजर आए।

दोनों के लुक की खास बात थी मेकअप। मेकअप और हेयरडो उन्हें ड्रामैटिक लुक दे रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों के नीचे व्हाइट कलर काजल लगाया था। इसके साथ ही माथे पर सिल्वर कलर की बिंदी भी लगाई थी।

Related News