बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक साथ अमेरिका में रह रही हैं। लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस अपने घर पर रही पति के साथ टाइम स्पेेंड कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजेलिस में रहते हैं, वैसे आज हम उनके बंगले की बात कर रहे है, जो बहुत ही आलीशान है।

31 मई के बाद भी बढ़ सकता है लाॅकडाउन?, मिल रहे ये संकेत

20 हजार स्कॉयर फीट में बने इस घर की कीमत है 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 144 करोड़ रुपये। ये बंगला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजेलिस के करीब अन्सीनो (Encino) नाम की जगह पर है।

मोदी सरकार का दावा यदि नहीं लेते लॉकडाउन का फैसला तो आज ,,,,

पीसी के घर में लगभग सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके साथ ही छत पर स्विमिंग पूल भी है। एंटरटेनमेंट के लिए घर के अंदर मूवी थिएटर, रेस्टेरां, बार, बॉस्केटबॉल कोर्ट भी है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है। यहां से माउंटेन व्यू भी दिखता है। प्रियंका अक्सर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Related News