इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले दो महीने से अमेरिकी सिंगर निक जोनास से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। दोनों को कई मौको पर साथ में देखा गया है जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों रिलेशन में है। हाल ही में उनसे जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले है। इससे पहले खबरें आई थी कि दोनों ने रिंग बदल ली है।

पहले खबर थी कि प्रियंका और निक जोनस अक्टूबर-नवंबर में एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक सितंबर में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक जोनस, निक के 26 वें बर्थडे यानि 16 सितंबर को शादी कर सकते हे।

उनकी शादी की खबर पहली बार तब सामने आई जब निर्देशक अली अब्बास जाफर ने आगामी सलमान खान-कलाकार भारत से प्रियंका के बाहर निकलने की घोषणा की।

सगाई की खबर आने के बाद प्रियंका से 36 वें जन्मदिन पर पर 25 वर्षीय सिंगर से शादी करने पर सवाल पूछे गए। इसके बाद अब रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक 16 सितंबर, 2018 को शादी कर सकते हैं।

दोनों को पहली बार 2017 मेट गाला में एक साथ देखा गया था। उसके बाद दोनों को एक साथ स्मारक दिवस मनाते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं प्रियंका को निक को निक के भाई की शादी में भी देखा गया था। इसके बाद निक को प्रियंका के साथ में देखा गया था जहां निक प्रियंका के परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आए।

हालांकि, प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। प्रियंका को फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा।

Related News