इंटरनेट डेस्क |बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए है। दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक को भारत लेकर आई। मुंबई में प्रियंका ने अपनी फैमिली से निक मिलवाया। इसके बाद वो फैमिली के साथ डिनर पर गई। इस दौरान प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ थामे नजर आये।मुंबई से वो फिर गोवा छुट्टियां मनाने चली गई। प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉयफ्रेंड निक जोनस, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और कजिन परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आये। उनकी गोवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसके बाद प्रियंका और निक मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की प्री -इंगेजमेंट पार्टी में पहुँचे। दोनों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा। इस दौरान प्रियंका रेड साड़ी में नजर आई और निक ब्लू पेंट कोर्ट में नजर आये। प्री -इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद प्रियंका ब्राजील चले गई।दरअसल, ब्राजील के गोइआन्यो शहर में 30 जून और 1 जुलाई को निक जोनस का म्यूजिक कंसर्ट है। इसमें प्रियंका निक का साथ देंगी। एयरपोर्ट पर दोनों एक बार फिर साथ देखा गया।

Related News