प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं, और लगातार ख़बरों में बनी हुई हैं। वैसे तो मौका कोई भी हो प्रियंका अक्सर यूनिक लुक में नज़र आती है। लेकिन इन दिनों प्रियंका निक अपनी इस तस्वीर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास हाल ही में रिलीज़ अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर' Sucker के लिए भी चर्चा में हैं, और प्रियंका की यह तस्वीर उसी एल्बम से है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने निक को 'बेस्ट पति' बताया।

वही निक ने सॉन्ग में प्रियंका के लुक और ब्यूटी की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी पत्नी इस विडियो में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। मैं बहुत लकी हूं।' निक और प्रियंका पहली बार किसी प्रॉजेक्ट में साथ काम करते दिख रहे हैं, दोनों को साथ काम करते देख यूजर्स ने दोनों की तारीफ की है।

ऐसे ही एक विडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा किस करते दिखाई दे रहे हैं, जिस पर फैन्स ने प्यारे कॉमेंट्स किए। किसी ने इन दोनों को परफेक्ट कपल बताया तो किसी ने विडियो की बहुत तारीफ की है।

Related News