सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनी प्रिया प्रकाश वारियर एक बार सुर्खियों में है। इस बार किसी फिल्म या आँखों से इशारे करके नहीं बल्कि अपने लुक की वजह से चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही है।

इन तस्वीरों में प्रिया प्रकाश सबसे बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। उन्होनें डार्क रेड कलर की ड्रेस पहने हुए हैं और किसी तरफ देख रही हैं। फोटो में उनका फिर से कातिलाना अंदाज दिख रहा है। बाल खुले हुए है और उन की आंखों की अदाएं दिखाई दे रही हैं। इसी लुक पर उन के फैंस उन पर फिदा हैं।

लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी प्रिया प्रकाश अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। वो अभी 19 साल की है और उन के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन की फिल्म ‘ओरु अडार लव’ 17 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म के एक गाने में आँखों से इशारे करती नजर आई थी। इसमें प्रिया प्रकाश और उनके को-स्टार के एक्सप्रेशन ने लोगों को दीवाना बना दिया था और वो रातों-रात इंटरनेट पर स्टार बन गई। आज उनको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोग जानने लग गए है।

Related News