बिग बॉस 13 में दिखाई देने वाले पारस छाबड़ा एक प्लेबॉय की छवि के साथ ही बिग बॉस में दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते थे और इसका खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड आकांशा ने भी किया था। लेकिन पारस का अफेयर अब तक कई टीवी एक्ट्रेसेस के साथ रह चूका है और उन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


अकांक्षा पुरी:- शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती का रोल करने वाली आकांशा पूरी पारस की गर्लफ्रेंड है। हालाकिं पारस ने बिग बॉस के शो में कहा था कि वे शो के बाहर जाते ही आकांशा से ब्रेकअप कर लेंगे।



माहिरा शर्मा:- बिग बॉस शो की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ भी पारस की नजदीकियां हैं और वे कई बार शो में कह चुके हैं कि वे माहिरा को पसंद करते हैं। लेकिन माहिरा का कहना है कि वे पारस को बस दोस्त मानती हैं।

पवित्रा पुनिया:- पारस छाबड़ा का नाम नागिन फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया संग भी जुड़ा था। दोनों के रिलेशन में होने की खबरें एक समय पर काफी अधिक थी और ये सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें शेयर करते थे।


सारा खान:- पारस सारा खान को भी डेट कर चुके हैं। दोनों का रोमांस काफी चर्चा में रहा था। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने पारस पर गंभीर आरोप लगाए थे। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा था- पारस को मेरे साथ अपना नाम जोड़कर सुर्खियों में आना बंद कर देना चाहिए।

Related News