मुकेश अंबानी की गिनती भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है। वे एक प्रसिद्ध उद्योगपति हैं जिन्होंने काफी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। मुकेश अंबानी ने साल 2018 में अपनी बेटी ईशा की शादी आंनद पीरामल के साथ की थी जो खुद भी एक उद्योगपति हैं।

ईशा अंबानी की शादी भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। आज हम आपको ईशा के पति और मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पीरामल की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपके 'Thank You' EMAIL से हो रहा धरती का विनाश! यहाँ जानिए कैसे

आनंद पीरामल मशहूर बिजनेसमैन अजय पीरामल के पुत्र हैं, जो कि अपने पिता की कंपनी में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है। ये यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया' से इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हुए है।


पीरामल परिवार के पास है इतनी संपत्ति

ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल पीरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन है। फोब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर है़। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके पास लगभग 270 करोड़ डॉलर है। अजय पीरामल फार्मा, हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाओं में रुचि रखने वाली कंपनी पिरामल एंटरप्राइजेज की अध्यक्षता करते हैं।

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ के संग लिव-इन में रहने को तैयार हैं ये कंटेस्टेंट

पीरामल ने 1977 में 22 साल की उम्र में अपने परिवार के कपड़ा व्यवसाय से शुरुआत की, लेकिन अधिग्रहण के जरिए फार्मा साम्राज्य का निर्माण किया। पीरामल ने 2010 में अपनी सबसे बड़ी डील की, जब उन्होंने एबट लैब्स को अपना घरेलू फॉर्मूलेशन बिजनेस 3.8 बिलियन डॉलर में बेच दिया।

आनंद की कुल संपत्ति

आनंद और ईशा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और अंबानी और पीरामल परिवार दोनों ही चार दशकों से अधिक समय तक दोस्ती के मजबूत रिश्ते को साझा करते हैं। आनंद भारत में रियल एस्टेट कंपनी पिरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। आनंद की नेट वर्थ का पता नहीं है, लेकिन उनकी रियल एस्टेट कंपनी ने गोल्डमैन सैक्स और वारबर्ग पिंकस, टाइम्स नाउ जैसी दुनिया भर की फंडिंग कंपनियों से लगभग 2,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Related News