सनी देओल धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी। हेमा से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- ईशा देओल और आहना देओल। सनी देओल की सौतेली बहन ईशा की शादी भरत तख्तानी से हुई है। हालाकिं बॉलीवुड की दुनिया में उनका करियर इतना अच्छा नहीं रहा लेकिन वे बेहद ही लग्जुरियस लाइफ जीती है।

ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी रचाई थी। वे अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि उनके पति हीरा व्यापारी है इसलिए वे बेहद ही लग्जुरियस लाइफ जीती है।

वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनका घर भी बेहद आकर्षक है और कई बार सोशल मीडिया पर वे अपने घर की तस्वीरें शेयर करती है।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक भरत तख्तानी और ईशा देओल के दो बच्चे हैं। ईशा ने घर के इंटीरियर को बेहद हल्के रंगों से सजाया है। घर में खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगी है।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अकसर ईशा देओल से मिलने उनके घर जाते रहते हैं।

Related News