आज बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली का जन्मदिन है। भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1964 को मुंबई में हुआ था। आज भंसासी 58 साल के हो गए हैं। संजय एक मल्टीटास्कर हैं, वह फिल्म डायरेक्टर होने के अलावा प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर भी हैं। भंसाली के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

संजय लीला भंसाली ने कई 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें राम लीला, पद्मावत, मैरी कॉम और राउडी राठौर शामिल हैं। संजय लीला भंसाली फिल्मों के अलावा, संजय लीला भंसाली फिल्म्स नाम के एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं।

अगर खबरों की माने तो संजय ने अपने शुरूआती करियर में गायक आरडी बर्मन की सहायता की और खुद कई गाने तैयार किए हैं। कथित तौर पर, संजय लीला मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक हैं।

कथित तौर पर निर्देशक का मुंबई के वर्सोवा में एक भव्य बंगला है। 2020 तक, संजय लीला भंसाली की कुल संपत्ति $ 1- $ 5 मिलियन USD से है, जो 37.45 करोड़ के बराबर है। वहीं विभिन्न ऑनलाइन संसाधनों के अनुसार संजय लीला भंसाली की कुल संपत्ति $ 122 मिलियन है।


Related News