हिंदी सिनेमा जगत में तेजी चमकते हुए सितारे विक्की कौशल के आज के समय में लाखों फैंस हैं। विक्की कौशल का जन्मदिन 16 मई को होता है। ऐसे में आज विक्की कौशल के कुल संपत्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

वह अनुभवी स्टंट निर्देशक शाम कौशल के बेटे हैं। वह राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई गए और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दो पार्ट वाले क्राइम ड्रामा गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था और दो-तीन फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ निभाई थीं।

मसान फिल्म जो 2015 में रिलीज़ हुई थी, जिसने वे सुर्खियों में आए। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते। इसके बाद उन्होंने 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म - अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित रमन राघव 2.0 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय किया। इसके बाद 2019 में उरी फिल्म के लिए उनके अभिनय को बेहद सराहा गया।

विक्की कौशल की कुल संपत्ति

विक्की कौशल की कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलने वाले पारिश्रमिक पर निर्भर करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैक टू बैक हिट के बाद अब विकी कौशल प्रति फिल्म 3 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। उन्हें 2019 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में भी शामिल किया है, जिसमें उनकी वार्षिक आय 3 करोड़ और उसकी कुल संपत्ति लगभग 22 करोड़ रुपए है।

उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में पुलिस (आईवियर), अपैरल चेन रिलायंस ट्रेंड्स, साउंड इक्विपमेंट ब्रांड बोल्ट ऑडियो, हैवेल्स इंडिया, ओप्पो आदि शामिल हैं। वह लगभग ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 - 3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

विक्की कौशल का कार कलेक्शन पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ा है। अब उनके पास एक Mercedes Benz GLC SUV कार और कुछ अन्य कारें हैं।

Related News