बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्क्ड़ इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं और ये कहा जा रहा है कि पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। ये भी सुनने में आया है कि ये दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगे।

दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नेहा के पास कितनी संपत्ति है और वह एक गाने के कितने चार्ज करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं...

6 जून, 1988 को जन्मी नेहा कक्कड़ ने एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए हैं। उन्होंने कई फिल्मों जैसे रानी, यारियां, कॉकटेल और कई अन्य के लिए काम किया है। फिल्मों के लिए उनके सभी गाने हिट नंबर थे।

नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर की रहने वाली हैं। उनके दो भाई-बहन हैं सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ को भी सिंगिंग के लिए काफी सराहना मिली है।

नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 50 से 60 करोड़ तक की संपत्ति है। नेहा एक गाने के करीब 10 से 15 लाख रुपए लिया करती हैं।

Related News