बॉलीवुड में गीतकार और संगीतकार की कमी नही है। कई गीतकार ऐसे हैं जिनकी आवाज हमारे कानों में पड़ जाए तो हम झूमने लगते हैं। इनमे से एक ऐसी ही आवाज है ए आर रहमान की जो सीधा दिल तक पहुँचती है। 6 जनवरी को ए आर रहमान का 52वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ए आर रहमान की कुल संपत्ति के बारे में।

म्यूजिक सेंसेशन एआर रहमान को उनके फैंस द्वारा "एआरआर" और "मोजार्ट ऑफ मद्रास" के रूप में जाना जाता है। उनकी दिल को छूने वाली आवाज़ और संगीत की वजह से उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

रहमान सर की कुल संपत्ति लगभग 24 मिलियन USD है, जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 178 करोड़ भारतीय रुपया है। वह प्रति फिल्म प्रोजेक्ट पर बड़े पैमाने पर 9 करोड़ रुपये लेते है। वे देश के सबसे अधिक करदाताओं में से हैं। वह एक घंटे के परफॉर्मेंस के लिए 1-2 करोड़ का चार्ज लेते हैं।

एआर रहमान मुंबई, महाराष्ट्र में शानदार घर में रहते हैं। एआर रहमान ने इस लक्जरी घर को वर्ष 2001 में खरीदा था। इस रियल एस्टेट संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 15 करोड़ रु है।

एआर रहमान का कार कलेक्शन काफी छोटा है। एआर रहमान दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारों के मालिक हैं। एआर रहमान के पास जगुआर, मर्सिडीज और वोल्वो शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक कार की कीमत लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये होगी।

Related News