बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज़ गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के इस सीजन की पहला करोड़पति मिल गया है। असम की रहने वाली बिनिता जैन ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। शो का प्रसारण करने वाले सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एपिसोड का एक छोटा प्रोमो वीडियो शेयर किया है।

शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन को बिनिता को बधाई देते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि असम की बिनीता जैन सफलतापूर्वक एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब दे रही हैं। लेकिन शेयर किए गए प्रोमो में इस बात को राज रखा गया है कि वो 7 करोड़ रुपये के आखिरी प्रश्न का उत्तर देती है या नहीं।

अमिताभ बच्चन उन्हें इस सीजऩ के 'पहली करोड़पति' के रूप में घोषित किया। इस वीडियो को इस कैप्शन दिया गया कि "ज्ञान के दसवें अध्याय में मिल गई है हमें पहली करोड़पति। पर क्या उससे भी आगे जीत पाएंगी, बिनिता जी? देखे केबीसी का एपिसोड, 2 अक्टूबर को और यह रही एक झलक। रिमाइंडर के लिय यहां पर क्लिक करें। अमिताभ बच्चन। "

एपिसोड 2 अक्टूबर, 2018 को प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में बिनिता को 7 करोड़ रुपये के अंतिम प्रश्न का उत्तर करते हुए देखा जाएंगा। अगर वह सही जवाब देती है, तो उसे 7 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन पिछले 9 सालों से सफलतापूर्वक शो को होस्ट कर रहे हैं।

Related News