बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

सोनी टेलीविजऩ पर प्रसारित होने वाला गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का दसवा सीजन चल रहा है और जल्दी ही इस सीजन को पहला करोड़पति मिलने वाला है। इस बार के सीजन में पहली करोड़पति एक महिला बनने जा रही है जो शो में सवाल का जवाब देखकर एक करोड़ रूपए जीत कर इस सीजन की पहली महिला करोड़पति बनेगी।

इस शो में जीती जाने वाली अधिकतम धनराशि पहले 5 करोड़ थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 करोड़ कर दिया गया है। आज हम आपको इस शो पर पूछे गए कुछ ऐसे ही सवाल बता रहे है जिनके सही जवाब देकर कंटेस्टेंट करोड़पति बन गए है।

1. सवाल - भारत में, सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों के सबसे बड़े संविधान खंडपीठ ने किस मामले की सुनवाई की थी?

इसका सही जवाब केशवानंद भर्ती मामला था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सवाल केबीसी के 10वें सीजन यानि इस सीजन में असम की विनीता जैन से पूछा गया था जिसका सही जवाब देकर उन्होंने 1 करोड़ रूपये जीते है।

2. सवाल - लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी शादी में बतौर दहेज़ कुछ गज खादी के अलावा क्या स्वीकार किया था?

इसका सही जवाब चरखा था।

3. सवाल - सूरत में आने वाले पहले ब्रिटिश व्यवसायिक जहाज 'हेक्टर' के कप्तान कौन थे?

इसका सही जवाब विलियम हॉकिंस था जिसका सही जवाब देकर सचिन और सार्थक नरूला करोड़पति बने थे। बता दे कि यह सवाल 2014 में पूछा गया था जिसका सही जवाब देकर उन्होंन 7 करोड़ रूपये जीते थे।

4. सवाल - इनमें से किसे भारतीय संविधान संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है ?

इसका सही जवाब अटॉर्नी जनरल था। बता दे कि यह सवाल केबीसी के पहले सीजन 2000 में पूछा गया था जिसका हर्षवर्धन नवाठे पहले करोड़पति बने थे।

5. सवाल - 16 अक्टूबर 1868 को अंग्रेजो के हाथों निकोबार द्वीप समूह बेचने के बाद भारत से किस औपनिवेश शक्ति का अंत हो गया था?

इस सवाल का सही जवाब डेनमार्क था। बता दे कि इस सवाल का जवाब एक साधारण कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार ने देकर 5 करोड़ रुपये का इनाम जीता था और वास्तव में अपना जीवन बदल दिया।

Related News