इंटरनेट डेस्क| इन दिनों टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्ता तन्ना सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर संग रोमांटिक सीन को लेकर छाई हुई थी। लेकिन अब उन्होंने एक गलती कर दी। हाल ही में करिश्ता तन्ना ने गलती से इंस्टाग्राम पर एक्टर रणवीर सिंह संग कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं। इसके बाद उन्होने इसी डिलीट भी दी।

दरअसल, ये तस्वीर किसी प्रोजेक्ट की है जो करिश्ता तन्ना ने गलती से सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आपको बता दे ऐसी एक तस्वीर रणवीर सिंह ने अपनी शेयर की थी, जिसमे वो सुपरमैन के अवतार में नजर आ रहे थे। रणवीर के प्रोजेक्ट से करिश्ता तन्ना भी जुडी हुई है।

बता दे जैसे ही करिश्मा को लगा कि ये नहीं करना चाहिए था तो उन्होंने झट से इसे डिलीट भी कर दिया। हालांकि तब तक ये तस्वीरें उनके फैन पेज पर वायरल हो चुकी थीं।

बता दें, रणबीर कपूर के साथ काम करने के बाद अब करिश्ता तन्ना पद्मावत एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। माना जा रहा है रणवीर स‍िंह के साथ कर‍िश्मा तन्ना एक एड शूट कर रही हैं।

Related News