इंटरनेट डेस्क। करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कलंक को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी जिसे देखने के लिए दर्शक अभी से काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही निर्माता ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा कर दी है।

धर्म प्रोडक्शंस और करण जौहर ने खुद प्रतीक्षित फिल्म के टाइटल और स्टार कास्ट का खुलासा किया है। करण जौहर ने न केवल फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है बल्कि फिल्म की स्टार-कास्ट की घोषणा भी कर दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि करण जौहर की नई फिल्म का नाम 'तख्त', है। उन्होंने खुद इस फिल्म की कास्ट और कहानी की जानकारी अपने ट्वटिर अकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि फिल्म तख्त मुगलों की कहानी होगी जो भारत के इतहिास से संबंध रखती है। रिपोर्टस के अनुसार ये कहानी औरंगजेब के समय की होगी।

करण जौहर की इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटी नजर आएंगे। जी हां फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म में उत्तराधिकार, लालच, विश्वासघात, प्यार और उत्तराधिकार आदि सबकुछ दिखाया जाएंगा।

ए दिल दिल मुशकिल के निर्देशक ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बताया और फिल्म के पोस्टर का खुलासा किया। उन्होंने पोस्टर को कैप्शन किया, "इतिहास में एम्बेडेड कीअविश्वसनीय कहानी ... राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई ... एक परिवार की कहानी, महत्वाकांक्षा, लालच, विश्वासघात, प्रेम और उत्तराधिकार की कहानी ... ताकत प्यार के लिए युद्ध के बारे में है .... 1972 "

फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा चुके रणवीर सिंह इस फिल्म में औरंगजेब की भूमिका निभाएंगे जो नेगेटिव रोल है।

अपनी पहली ही फिल्म धडक़ के साथ सबका दिल जीतने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म में जान्हवी कपूर अभिनेता विकी कौशल के अपोजटि नजर आएंगी और उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। इसके साथ ही फिल्म में करीना कपूर खान और आलयिा भट्ट रणवीर सिंह के अपोजटि भूमिका निभाते हुए नरजर आएंगे।

फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। अनलि कपूर शाहजहां का किरदार निभाएंगे।

Related News